संगठन परिचय

हिंदू जागरण मंच एक पंजीकृत सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है (रजिस्ट्रेशन नंबर: 58/07/07/2022), जिसका उद्देश्य हिंदू धर्म, संस्कृति और सभ्यता की रक्षा तथा संवर्धन करना है। यह संगठन हिंदू समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

हम हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों और मान-बिंदुओं जैसे ॐ, वेद, पुराण, उपनिषद, भगवद गीता, गौ माता, गंगा माता तथा भारत माता के सम्मान और संरक्षण के लिए समर्पित हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों, अन्याय और अधर्म के विरुद्ध जनजागरण कर एक सकारात्मक और सशक्त वातावरण का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है।

हिंदू जागरण मंच लव जेहाद, लैंड जेहाद, धर्मांतरण, नशा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य करता है। इसके साथ ही संगठन पांच माताओं—जननी माता, धरती माता, गौ माता, गंगा माता और भारत माता—के हितों की रक्षा को अपना कर्तव्य मानता है।

हमारा उद्देश्य एक ऐसा जागरूक और संगठित समाज बनाना है, जो अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।